युवती से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने 3 मनचलों की जमकर की धुनाई

--Advertisement--

युवती से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने 3 मनचलों की जमकर की धुनाई

ऊना – अमित शर्मा

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते एक गांव में 3 मनचले युवकों को एक युवती को छेड़ना महंगा पड़ गया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इन मनचलों की जमकर धुनाई की। ग्रामीणों के अनुसार उक्त मनचले युवक कुछ दिनों से लगातार एक युवती का उसके घर तक पीछा कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे।

इससे तंग आकर युवती ने इन मनचलों की शिकायत अपने परिजनों से की। इस पर युवती के परिजनों ने पंचायत के साथ मिलकर कुछ दिनों तक इन युवकों की हरकतों पर नजर रखी और फिर वीरवार को इन्हें घेर लिया और गांव में आने का कारण पूछा तो ये युवक उनके सवालों का कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए, जिस पर ग्रामीणों ने इन तीनों की जमकर धुनाई की और उनके परिजनों को भी इनकी हरकतों के विषय में सूचित किया।

ग्राम पंचायत उपप्रधान के बोल

ग्राम पंचायत उपप्रधान ने बताया कि ये तीनों युवक भी विधानसभा गगरेट के गांव से संबंधित हैं। इन युवकों के भविष्य के दृष्टिगत उनके द्वारा व उनके स्वजनों द्वारा माफी मांग लेने के कारण फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। यदि भविष्य में भी ये लोग कोई ऐसी हरकत करेंगे तो इन पर कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत मामला दर्ज करवाया जाएगा।

पंचायत उपप्रधान ने कहा कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए प्रारंभिक चरण पर ही स्थानीय पंचायतें गंभीरता से कार्रवाई करें ताकि लड़कियां और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें व भविष्य में ऐसी हरकतों की पुनरावृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...