समलेड़ा गांव में दो कमरों का कच्चा मकान जमींदोज, हादसे में मकान मालिक जख्मी

--Advertisement--

समलेड़ा गांव में दो कमरों का कच्चा मकान जमींदोज, हादसे में मकान मालिक जख्मी

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बगवाड़ा के समलेड़ा गांव में एक 2 कमरों का कच्चा मकान अचानक जमींदोज हो गया, जिससे मकान मालिक संदीप कुमार पुत्र धनी राम मलबे के नीचे दब गया।

हादसे के समय संदीप कुमार मकान में अकेला ही मौजूद था। शनिवार सुबह हुए इस हादसे के बारे में जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान संदीप कुमार को मलबे से निकालकर तुरंत भोरंज अस्पताल ले जाया गया, जहां अब संदीप कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि संदीप कुमार बीपीएल श्रेणी से संबंधित हैं और इस मकान में अकेला रहता था। मकान ढहने से उसके पास न तो सोने के लिए बिस्तर बचा है और न ही खाने के लिए अनाज।

संदीप कुमार के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और वह अविवाहित है। पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से संदीप कुमार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोरलेन निर्माण से बिगड़े हालात, सिहुवा में जलभराव का विधायक ने किया निरीक्षण

शाहपुर - नितिश पठानियां फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पहली...

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...