सीयू में प्रवेश के लिए विदेशी विद्यार्थी दिखा रहे रुचि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए विदेशी विद्यार्थी रुचि दिखा रहे हैं। विभिन्न देशों के 20 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि सीयू प्रशासन की मानें तो 50 विदेशी विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विश्वविद्यालय का अभी तक स्थायी भवन नहीं बन पाया है। किराए के भवनों में कक्षाएं चलाई जा रही हैं। बावजूद इसके सीयू में पढ़ाई का बेहतर माहौल है।

यही कारण है कि अब यहां पर विदेशी विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। जिन 20 विदेशी विद्यार्थियों ने सीयू में प्रवेश हेतु रुचि दिखाई है, वे बंगलादेश, नेपाल, भूटान, यूएसए के हैं। वर्तमान में सीयू में यूएसए के 2 रिसर्च स्कॉलर हैं।

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल के बोल

उधर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला रिसर्च यूनिवर्सिटी बन चुकी है। सीयू के 20 पेटैंट आ गए हैं। करीब 100 से अधिक प्रोजैक्ट्स सीयू फैकल्टी को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में सीयू की इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी के रूप में पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी और मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन का समर्थन भी सीयू को ज्वाइंट, ड्यूल और ट्विन डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...