राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरिणी में नेशनल स्पेस डे का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरिणी में नेशनल स्पेस डे का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गईं। इस दौरान हाउसवाइफ कंपटीशन करवाए गए।

  • भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विभूति, आदित्य और पूजा जबकि सीनियर वर्ग में रिद्धिमा, शाईना और वंशिका क्रमशः पहले दूसरे और तृतीय स्थान पर रहे।
  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में नेहरू हाउस विजेता रहा तथा सीनियर वर्ग में सुभाष हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • पेंटिंग कंपटीशन में सीनियर ग्रुप में राजीव, दीपिका चेरता और गौरव जबकि जूनियर वर्ग में शिवानी, रुचिका और समृद्धि क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

इस उपलक्ष पर बच्चों द्वारा चंद्रयान के मॉडल भी बनाए थे। जिसमें सुभाष हाउस का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा और समस्त स्टाफ ने बच्चों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को सराहा और नेशनल स्पेस डे की बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...