मार्केटिंग मैनेजर के साक्षात्कार 23 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, गांधी चौक हमीरपुर में मार्केटिंग डिवेलपमेंट मैनेजर के 5 पदों को भरने के लिए 23 अगस्त को सुबह साढे 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,833 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिक भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या मोबाइल नंबर 98050-35500 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...