मंडी: सैण मोहल्ला में गैस रिसाव के बाद सिलैंडर में विस्फोट, मां-बेटा घायल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                                         

मंडी जिला के सैण मोहल्ला में एलपीजी सिलैंडर में गैस रिसाव होने के कारण सिलैंडर में धमाका होने से 2 लोग झुलस गए। घटना के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती किया गया।

जानकारी के अनुसार डोलमा देवी ने रसोईघर में गैस सिलैंडर को बदला, लेकिन उसका रैगुलेटर सही ढंग से नहीं लग पाया, जिस कारण गैस का रिसाव होने लग गया। घर में गैस की बदबू आने पर जब डोलमा और उसके बेटे ने रसोईघर के पास जाकर दरवाजा खोला तो जोर का धमाका हो गया।

इस धमाके में डोलमा देवी और उनका बेटा संजय कुमार झुलस गए। महिला के देवर दामोदर दास ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर सभी मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। एम्बुलैंस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

इतने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति पर काबू पा लिया गया था। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...