मिंजर मेले के बाद चौगान में छोड़ी गंदगी, जवानों को दुर्गंध के बीच करनी पड़ी परेड की रिहर्सल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग                                                                            

चम्बा के ऐतिहासिक मिंजर मेले की समाप्ति के बाद शहर के सभी चौगान में गंदगी का अंबार लग गया है। प्रशासन द्वारा मेले के बाद खरीददारी की अवधि को बढ़ाने के बाद सफाई के प्रयासों में नाकामी सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व आयोजित परेड की रिहर्सल के दौरान पुलिस, वन विभाग, गृहरक्षक, काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स समेत स्कूली बच्चों को इस गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यातिथि के बैठने के लिए बनाए गए मंच के पीछे मेले के दौरान छोड़ी गई गंदगी और खाद्य पदार्थों के अवशेषों से बदबू फैली हुई थी। परेड के दौरान उड़ते कागज और लिफाफों के टुकड़ों ने रिहर्सल को प्रभावित किया। इस दौरान पुलिस की टीम को कूड़ा हटाने के लिए कार्य करना पड़ा ताकि रिहर्सल सही ढंग से हो सके।

इस परिस्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की सूचना पर एसडीएम अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत सफाई के आदेश दिए ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कोई समस्या न हो। चौगान में गंदगी फैला रहे एक व्यापारी को भी फटकार लगाई गई और उसे चौगान को खाली करने का निर्देश दिया गया।

PunjabKesari

इसके अलावा मिंजर मेले के दौरान 10 दिन पहले आयोजित दंगल के लिए इस्तेमाल की गई रेत को भी नहीं हटाया गया था, जिससे परेड रिहर्सल में बाधा उत्पन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों की सूचनाओं पर नगर परिषद की टीम ने तुरंत रेत को हटाकर रिहर्सल को सुचारू रूप से पूरा किया।

एसडीएम अरुण कुमार के बोल

एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि चौगान में सफाई के सभी कार्यों को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समारोह के दौरान कोई परेशानी न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...