शाहपुर में बच्ची की हत्या की आरोपी मां और युवक को 14 दिन के लिए भेजा जेल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां                                                                                              

पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत प्रेम प्रसंग में बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बच्ची की मां और उसके प्रेमी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के लिए बता दे कि शाहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला ठियोग के एक टैक्सी ड्राइवर के साथ सोशल मीडिया में जान पहचान के बाद चार साल की बेटी के साथ भाग गई थी। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने 7 अगस्त को जीरकपुर से गिरफ्तार किया था।

इस दौरान बच्ची साथ में नहीं थी और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो बच्ची की मौत के बाद उसको ठियोग में दफनाने की बात आरोपियों की ओर से कही गई थी। शाहपुर पुलिस टीम ने 10 अगस्त को बच्ची का शव ठियोग में बरामद किया था, जिसे टीएमसी पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल 

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले में गिरफ्तार बच्ची की मां और उसके प्रेमी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश न्यायाधीश ने पारित किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...