मंडी – अजय सूर्या
“एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में 2 एच् पी बटालियन एनसीसी मंडी की इकाई के कैडेट्स द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भाग सिंह ठाकुर ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी बच्चों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया, तथा बच्चों के साथ पौधारोपण में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
एनसीसी कैडेट्स ने वन विभाग की टीम के साथ रिवालसर वन बीट के हवानी गलू के पास जंगल में पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में 35 कैडिटस ने भाग लिया। अंत में सभी कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट वितरित की गई।
ये रहे उपस्थित
“एक पेड़ मां के नाम” इस मुहिम में वन विभाग के खण्ड अधिकारी सुनीता देवी, वनरक्षक श्याम राव और उनके कर्मचारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर से बीआर ओम प्रकाश, एनसीसी ऑफिसर नरेंद्र ठाकुर, एस एम सी प्रधान कमलेश शर्मा और डिवेलपमेंट एक्शन ग्रुप के प्रधान अजय कुमार शर्मा, सदस्य तेज लाल ठाकुर ने भाग लिया।

