NCC कैंप के लिए आए 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

--Advertisement--

NCC कैंप के लिए आए 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

शिमला – नितिश पठानियां                                             

सुन्नी थाना क्षेत्र की नौटीखड्ड में एक एनसीसी छात्र की नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। हादसा बुधवार शाम चाबा नामक स्थान पर हुआ। मृतक छात्र की पहचान कुश ठाकुर (20) निवासी अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुन्नी के सरकारी स्कूल में 16 से 24 जुलाई तक एनसीसी शिविर का आयोजन हुआ था। शिविर की समाप्ति के बाद कुछ बच्चे अपने स्कूल व घरों को लौट गए। जबकि 25 बच्चे विभिन्न स्कूलों के शिविरों में ही ठहरे थे।

बुधवार को शिविर इंचार्ज श्याम लाल के पर्यवेक्षण में ये बच्चे नौटीखड्ड स्थित चाबा में नहाने व कपड़े धोने गए थे। इस दौरान एक छात्र कुश ठाकुर नहाने के लिए पानी में उतर गया। नहाने के क्रम में वह डूबने लगा उसे डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया न जा सका।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...