शराब ठेका हरनोटा में चोरों ने लगाई सेंध, उड़ाई शराब की 85 पेटियां

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन शराब ठेके हरनोटा में अज्ञात चोरों की ओर से शराब की 85 पेटियां चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेके पर कार्यरत कर्मी जब सुबह ठेके पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और शराब की पेटियां गायब थीं।

जब कर्मियों ने शराब की पेटियां गिनी तो उनमे से 85 पेटियां कम पाईं गईं। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना ज्वाली में दी गई, जिस पर एसएचओ ज्वाली प्रीतम सिंह जरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस तफ्तीश कर रही है।

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह के बोल

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस को शराब ठेका हरनोटा में चोरी की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...