नशे में धुत्त युवक यमुना पुल से कूदा, गिरने से टूटे दोनों पैर

--Advertisement--

नशे में धुत्त युवक यमुना पुल से कूदा, पांवटा साहिब में पेश आया वाकया, नदी किनारे गिरने से दोनों पैर टूटे

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब में यमुना नदी में एक 24 वर्षीय नशेड़ी युवक आकाश निवासी वार्ड नंबर नौ देवीनगर ने यमुना पुल से छलांग लगा दी। यमुना पुल से छलांग लगाने के बाद युवक यमुना नदी में बजरी वाली जगह पर गिरा। इस दौरान तट पर खड़े गोताखोर शिवा, लक्की, महेश व अभिमन्यू ने नदी में कूद कर बड़ी मुश्किल से युवक की जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक यह युवक नशे का आदि है व नशे की हालत में यमुना पुल पर अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा व यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान यमुना नदी के तट पर तैनात गोताखोरों ने उसे देख लिया व बिना समय गवाएं उठाकर किनारे ले आए।

इस दौरान आकाश के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व आकश को पांवटा सिविल अस्पताल ले जाया गया।

डा. तुषार के बोल

अस्पताल में मौजूद डा. तुषार ने बताया कि यमुना पुल से बजरी में गिरने के बाद आकाश के दोनों पैरों और पीठ पर फ्रेक्चर हुआ है, जिसके कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया है। आकाश नशे का आदि है व नशा मुक्ति केंद्र भी रहकर आया है तथा नशे की हालत में उसने यमुना नदी से छलांग लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...