पैसे डबल करने के नाम पर व्यक्ति से 32 लाख की ठगी, मामला दर्ज़

--Advertisement--

पैसे डबल करने के नाम पर व्यक्ति से 32 लाख की ठगी, मामला दर्ज़

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में एक व्यक्ति से पैसे डबल करने के नाम पर करीब 32 लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले को लेकर व्यक्ति ने शिमला के व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह निवासी पंजावर ने बताया कि शिमला का कुलदीप सिंह पिछले लंबे समय से गांव में आयुर्वेदिक की दुकान चलाता है। आरोप है कि कुलदीप सिंह ने पैसे डबल करने के नाम पर करीब 32 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं गांव के कई लोगों से करीब 50 लाख से ज्यादा की रकम ठगी कर ली है।

बताया जा रहा है कि आरोपी इतना चालाक है कि अपना अकाउंट तक नहीं खुलवाया है और अपने ही एक जानने वाले के बैंक अकाउंट से उसकी ओर से लोगों को चेक दिए हैं। पुलिस थाना प्रभारी ने शिकायत के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि जांच में ही पता चल पाएगा कि आरोपी ने पंजावर क्षेत्र के कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी करके पैसे ठगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...