पंडित चंद्रधर गुलेरी की कहानियों पर की चर्चा

--Advertisement--

धर्मशाला, 08 जुलाई – हिमखबर डेस्क

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला स्तरीय पंडित चंद्रधर गुलेरी शर्मा जयंती समारोह धर्मशाला के विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया। इस दौरान पंडित चंद्रधर गुलेरी की कालजयी उसने कहा था पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

यह जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने बताया कि गुलेरी जयंती पर कहानियों में मानवीय संवेदना, व्यंग्य की प्रासंगिकता विषय पर साहित्यकारों ने अपने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि डा सुशील कुमार फुल्ल ने गुलेरी की सुप्रसिद्व कालजयी रचना उसके कहा था की समीक्षा के साथ अपना व्यक्तव्य प्रस्तुत किया।

इससे पहले जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश गुलेरी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साहित्यकारों ने गुलेरी के जीवन और उनके साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें कुशल कटोच, युगल डोगरा, भूपिंद्र, राजीव त्रिगर्ती, कंवर करतार, आनंद धीमान, राजेंद्र पालमपुरी, हरिकृष्ण मुरारी, अश्वनी कुमार, त्रिलोक मेहरा सहित विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...