सुरक्षा जवान के लिए भर्ती 10 जुलाई से

--Advertisement--

सुरक्षा जवान के लिए भर्ती 10 जुलाई से

मंडी, 8 जुलाई – अजय सूर्या

भारतीय सुरक्षा परिषद एवं भारत सरकार द्वारा पारस एक्ट 2005 के तहत एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा जवान के 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी।

भर्ती अधिकारी अर्पित रावत ने बताया कि इन पदों के लिए योग्यता 10वीं पास, लम्बाई 168 सेमी, वजन 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच तथा आयु 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि योग्य पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे विकास खंड कार्यालय नेरचौक, 11 जुलाई को सरकाघाट तथा 12 जुलाई को विकास खंड कार्यालय निहरी तथा 13 जुलाई को विकास खंड कार्यालय द्रंग में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 7060179415 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...