पर्यटक तथा नागरिक नदी, नालों के किनारे जाने से करें परहेज – डीसी

--Advertisement--

बाढ़ तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लगाएं साइन बोर्ड: डीसी

धर्मशाला, 19 जून – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में नदियों तथा खड्डों के किनारे बाढ़ तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवदेनशील क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि पर्यटक इन जगहों पर नहाने तथा सेल्फी इत्यादि लेने नहीं जाएं। इसके साथ ही पर्यटकों से भी नदी नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बरसात के दौरान नदियों, नालों तथा खड्डों में अचानक पानी के बहाव में बढ़ोतरी होने की आशंका रहती है तथा इससे कई बार पर्यटकों के बाढ़ में फंसने की घटनाएं भी हो चुकी हैं तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इस के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते हुए जिला तथा उपमंडल स्तर पर 24 घंटें आपदा प्रबंधन केंद्र खुले रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 तक सूचना दें ताकि आपातकाल स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध करवाई जा सके।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी विभागों को आपदा संबंधी कार्यों के लिए तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर आम जनमानस को असुविधा नहीं हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...