अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया दूसरा चरण: कांगड़ा और चम्बा जिला के उम्मीदवारो के लिए प्रवेश पत्र जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा और चम्बा जिला से दूसरे चरण के लिए चयनित उम्मीदवार अग्निवीर भर्ती दुसरे चरण की प्रक्रिया 27 जुन से 08 जूलाई तक स्थान- युथ सर्विस हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स सिंथेटिक ट्रैक, धर्मशाला (कांगड़ा) में आयोजित होगी।

सभी अभ्यार्थीयो को प्रवेश पत्र पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेज दिये गए हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र सेना का अधिकारिक बेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in मे लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र का प्रिंट ले सकते हैं।

भर्ती निदेशक ने सभी चयनित अभ्यार्थियों को बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को भर्ती मैदान मे सक्रिय डेटा के साथ स्मार्ट फोन लाना अनिवार्य होंगे।

कर्नल मनिष शर्मा ने यह भी बताया कि सेना भर्ती प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत, निष्पक्ष और पारदर्शी है आवेदक किसी भी दलालो से संपर्क न करें, वे भर्ती प्रक्रिया में आपको मदद नहीं कर सकते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...