तेज रफ्तार कैंटर ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस जवान की मौत

--Advertisement--

तेज रफ्तार कैंटर ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस जवान की मौत

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल-पंजाब सीमा के गरामौड़ा टोल प्लाजा निकट एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो कई घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कुछ गाड़ियों के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में तेज रफ्तार कैंटर ने एक साथ 6 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टमाटर से लदा हरियाणा नंबर एक कैंटर पंजाब की तरफ जा रहा था कि गरामौड़ा की उतराई में चालक ने कैंटर पर से नियंत्रण खो दिया जिसके फलस्वरूप कैंटर ने एक साथ 6 वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर से 4 कारों एक ट्रक तथा एक टैम्पो ट्रेवलर का अच्छा- खासा नुक्सान हो गया। इसमें एक कार तो पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

हादसे में एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई तो अन्य घायलों को उपचार के लिए साथ लगते आनंदपुर साहिब तथा एम्स अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक कार सवार जिला बिलासपुर के सुन्हाणी का निवासी था तथा बस्सी बटालियन में बतौर कांस्टेबल तैनात था।

घटना वाला क्षेत्र पंजाब एरिया होने के कारण पंजाब पुलिस ने आगामी कार्रवाई करने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किए। इस दौरान हिमाचल की स्वारघाट पुलिस भी मौजूद रही तथा दोनों टीमों ने बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...