हवालात में जहर के सेवन से आरोपी की मौत मामले में जांच अधिकारी समेत पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

--Advertisement--

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या

पुलिस थाना सुंदरनगर के हवालात में जहर का सेवन करने के बाद दुष्कर्म आरोपी की मौत मामले में दो पुलिसकर्मियों को विभाग द्वारा लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें दुष्कर्म मामले के जांच अधिकारी और आरोपी को पुलिस थाना के हवालात में बंद करने से पहले तलाशी लेने वाला पुलिसकर्मी शामिल है।

वहीं मामले में पहले से जारी न्यायिक जांच अभी भी जारी है। गौरतलब है कि सुंदरनगर निवासी एक महिला ने आरोपी बेअंत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी बरोटा जिला बिलासपुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को बीते 12 जून को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हवालात में बंद आरोपी ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। तबीयत खराब होने पर उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां नाजुक हालत के चलते उसे श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसने 13 जून को दम तोड़ दिया था।

इसके उपरांत मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश हुए थे। इसकी जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुंदरनगर को सौंपी गई है। उधर, एएसपी सागर चंद ने मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...