हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और भांग की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिडग़ांव में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना चिडग़ांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेब के पेड़ों के बीच अवैध रूप से उगाए गए भांग के 1,240 पौधे बरामद किए हैं।

इस मामले में पुलिस ने 70 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अभियोग संख्या 82/2026, दिनांक 25 अगस्त 2026 के तहत की गई है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत पुलिस थाना चिडग़ांव में दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम ने सूचना मिलने के बाद संबंधित स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों को भी मौके पर शामिल किया गया। तलाशी के दौरान सेब के पेड़ों के बीच करीब दो बिस्वा भूमि पर बड़ी संख्या में भांग के पौधे पाए गए।

पुलिस के मुताबिक यह जमीन खसरा नंबर 1200 में आती है और यहां योगिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय सम्पूर्ण सिंह, निवासी चिडग़ांव, उम्र करीब 70 वर्ष द्वारा भांग की अवैध खेती की जा रही थी। मौके पर कुल 1,240 भांग के पौधे पाए गए।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह के बोल

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान नियमानुसार 20 भांग के पौधों के नमूने लिए। इसके साथ ही खेती वाली जमीन से मिट्टी के नमूने भी निकाले गए और उन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया। बाकी बचे 1,220 भांग के पौधों को पुलिस टीम ने मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया।

पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि भांग की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे आरोपी की क्या मंशा थी। पुलिस यह भी जांच करेगी कि इस अवैध खेती का किसी नशे के कारोबार या अन्य लोगों से कोई संबंध तो नहीं था।

एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि शिमला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से भांग या अन्य मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चिडग़ांव में हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

आज तड़के कांपी हिमाचल की धरती, शिमला और चंबा में भूकंप; दहशत में लोग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कुछ घंटों के...