महाराणा प्रताप जी के अदम्य साहस और वीरता से लें हम प्रेरणा : पठानियां 

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत सिहवाँ पंचायत में महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर गर्मी के बावजूद स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का आगाज महाराणा प्रताप जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर केवल पठानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप जी के अदम्य साहस और वीरता से हम सब प्रेरणा लें कि हम मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

इस अवसर पर हम उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लें‌। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जी के साहस और वीरता ने हमें यह सिखाया है कि मातृभूमि की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।

अपने व अपने परिवार के साथ साथ जो व्यक्ति अपने राष्ट्र के बारे में भी सोचते हैं, वही सच्चे नागरिक होते हैं। तब तक परिश्रम करो, जब तक आपको ,आपकी मंजिल न मिल जाए।

केवल पठानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप जी के कथनानुसार अन्याय व अधर्म का विनाश करना पूरी मानव जाति का कर्तव्य है और जो अत्यंत विकट परिस्थिति में भी हार नहीं मानते हैं, वो हार कर भी जीत जाते हैं।

उन्होंने महाराणा प्रताप जी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला।सिहवाँ राजपूत सभा संघ के अध्यक्ष बिंदु राणा सहित सभी सदस्यों ने मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया को शाल तथा टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि ने राजपूत कल्याण सभा को 21हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर शहीद संजीवन राणा की याद में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर अध्यक्ष राजपूत सभा सिहवाँ बिंदु राणा, संयोजक कैप्टन ओंकार राणा,सह सयोजक हरबंस सिंह राणा, हरनाम सिंह राणा, लाल सिंह राणा, वीना राणा, पिंकी राणा शहीद संजीवन राणा की पत्नी, लंबरदार जगरूप सिंह राणा, बलबीर सिंह राणा, जर्म सिंह राणा, लम्बरदार सूबेदार कमल सिंह राणा, लम्बरदार सुभाष राणा, सोनू राणा, दिनेश राणा, चमन राणा, विनोद राणा, कमल सिंह राणा, वीरेन्द्र सिंह राणा,निर्मल राणा, करतार राणा, प्रीतम सिंह राणा,अश्वनी राणा, नरेंद्र सिंह, अनिता राणा, हुकम सिंह राणा, ओंकार सिंह राणा, ठाकुर बरयाम सिंह, गंधर्व सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सुरजीत राणा, राजेश राणा, कर्ण परमार पिंटू, इकवाल सिंह मिंटा, राम पाल राणा, प्रदीप बलोरिया, डॉ सुनित पठानिया, राजेश बलोरिया, विनोद कुमार उप प्रधान, विक्रम राणा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर विजय गुलेरिया, पार्षद राजीव पटियाल, मीनाक्षी राणा एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पलक झपकते ही हुआ दर्दनाक हादसा! चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, 2 घायल

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन के अर्की के भराड़ीघाट के...

ITBP जवानों को मिलेगा पहाड़ी भेड़-बकरी का स्थानीय मांस, किनफेड से हुआ MoU

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज...