सुरेंद्र कुमार के रिहायशी मकान जल जाने के बाद, मदद के लिए लोगों में बढ़ाए हाथ

--Advertisement--

चंगर संघर्ष सीमित, समाजसेवी साधुराम राणा व विवेक शास्त्री में की आर्थिक सहायता, खाद्य सामग्री ,वर्तन कपड़े किए भेंट।

लपियाना/शाहपुर – अमित शर्मा 

पिछले दिनों पंचायत परगोड़ के मकरैड निवासी सुरेंद्र कुमार के रिहायशी मकान में आग लग गई थी। अब सुरेंद्र कुमार के पास न तो रहने के लिए मकान है न कपड़े ,न खाना बनाने के लिए वर्तन हैं। सब समान भीषण आग की भेंट चढ़ गया।

जब इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों को पता चली तो गरीब सुरेंद्र कुमार के लिए चंगर संघर्ष समिति,डोल पंचायत उपप्रधान साधु राम राणा व दुराना निवासी विवेक शास्त्री मदद के लिए आगे आए।

आज पंचायत डोल भटहेड़ के उपप्रधान साधू राम राणा ने 5 हजार रुपये सहायता राशि और पंचायत डोल भटहेड़ के विवेक शास्त्री ने खाद्य पदार्थों एवं घरेलू वर्तन आदि देकर पीड़ित परिवार को मदद की।

वहीं चंगर संघर्ष समिति से जन्मसिंह गुलेरिया, बीडीसी प्रीतम, प्रधान अप्पर लंज रेखा ने पहुंचकर कर पीड़ित सुरेंद्र कुमार की 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता ,कपड़े व खाद्य सामग्री प्रदान की साथ ही मकान का जल्द काम करवाने का भरोसा दिया।

गौरतलब हो कि रिहायशी मकान अचानक लगी भंयकर अग्नि की भेंट चढ़ जाने से घर में रखा सारा सामान भी जल कर राख हो गया है जिससे सुरेंद्र कुमार के परिवार पर बहुत बड़ी मुसीबत बन गई है। शरीर पर पहने कपड़े ही बच पाए।

वहीं पंचायत परगोड़ हेमराज सहित स्थानीय लोगों ने पीड़ित की सहायता के लिए आभार जताया है साथ ही उन्होंने स्वयं सेवी संगठनों से अपील की है कि इस मुसीबत की घड़ी में सुरेंद्र कुमार की आर्थिक सहायता करें ताकि इस गरीब के मकान की मरम्मत हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...