काईस स्कूल में ज़िला भर के स्काउट्स एवं गाइड्स का हो रहा तृतीय सोपान प्रशिक्षण

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में भारत स्काउट्स और गाइड्स जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन भी रहा जारी।

तीसरे दिन की गतिविधियों में खोज चिन्ह, प्राथमिक चिकित्सा तथा स्काउटिंग इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिभागियों ने इन सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के व्यावहारिक अभ्यास किए।

इस अवसर पर विशेष रूप से आयोजित सत्रों में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) मनोहर लाल ठाकुर, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट्स) पंकज गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित किया और महत्वपूर्ण शिक्षाएं प्रदान कीं।

साथ ही एकेडमी ऑफ़ सेल्फ डिफेंस कुल्लू के संस्थापक सेंसई हरीश शर्मा तथा सहयोगी चेतन सिंह ने स्काऊट्स एवं गाइड्स को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त (गाइड्स) रीना परमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट्स) नारायण देव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) शांति देवी, सहायक जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) विजय ठाकुर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) अंशुमाला, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रूम सिंह, श्याम शर्मा, वेद राम, वरिष्ठ गाइड कैप्टन बंती देवी, राम देई, दुर्गा देवी, चंद्र वती, रजनी, रोवर स्काउट लीडर बीजू, सर्विस रोवर अमन, देवेंद्र, तेज सिंह, सर्विस रेंजर पूजा और हेमलता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...