मोदी के शपथ ग्रहण में 7 पड़ोसी देशों को निमंत्रण

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के पड़ोस के सात देशों के नेताओं को निमंत्रित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स और मॉरीशस के नेताओं को रविवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ के आने संभावना है।

सूत्रों के अनुसार मेहमान नेताओं का आगमन शनिवार से शुरू हो जाएगा और सोमवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी उनके साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...