काईस स्कूल में ज़िला भर के स्काऊट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण दूसरे दिन भी रहा जारी

--Advertisement--

काईस स्कूल में ज़िला भर के स्काऊट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण दूसरे दिन भी रहा जारी

कुल्लू – अजय सूर्या 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में भारत स्काउट्स और गाइड्स जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दूसरे दिन की गतिविधियों में स्काउटिंग के बेसिक्स, प्राथमिक चिकित्सा तथा पायनियरिंग के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिभागियों प्राथमिक चिकित्सा तथा पायनियरिंग के अलग अलग भागों के व्यावहारिक अभ्यास किए।

इस अवसर पर विशेष रूप से आयोजित सत्रों में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) मनोहर लाल ठाकुर तथा राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट्स) पंकज गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित किया और महत्वपूर्ण शिक्षाएं प्रदान कीं। शिविर में प्रतिभागी उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं और शिविर का पूर्ण लाभ उठा रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त (गाइड्स) रीना परमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट्स) नारायण देव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) शांति देवी, सहायक जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) विजय ठाकुर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) अंशुमाला, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रूम सिंह, श्याम शर्मा, वेद राम, वरिष्ठ गाइड कैप्टन बंती देवी, राम देई, दुर्गा देवी, चंद्र वती, रजनी, रोवर स्काउट लीडर बीजू, सर्विस रोवर अमन, देवेंद्र, सर्विस रेंजर पूजा और हेमलता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...