ससुर ने बहु पर किया ईंट व डंडों से प्रहार, मामला दर्ज़

--Advertisement--

ससुर ने बहु पर किया ईंट व डंडों से प्रहार, मामला दर्ज़

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना ऊना के तहत सासन में ससुर द्वारा बहू पर ईंट व डंडों से प्रहार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता सोनिया देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम अपने खेतों में लकड़ियां लाने गई थी।

इसी दौरान लकड़ियों को लेकर पशुओं के बाड़े में पहुंची तो ससुर मदन लाल ने रास्ता रोक उससे गाली-गलोच की और उस पर ईंट से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान महिला खुद को बचाकर वहां से अपने घर की रसोई में पहुंची तो ससुर ने घर पहुंच महिला पर डंडे से प्रहार किया। महिला के सिर पर हमले से गंभीर चोटें आई है।

ऐसे में मामले की जानकारी तुरंत पंचायत प्रधान को दी गई। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। मामले को लेकर सोनिया देवी ने अपने ससुर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...