पैदल यात्रा करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने नवाया डेरा जोगीपंगा में शीश

--Advertisement--

कुटलैहड़ से नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा अपनी जीत के बाद लगातार धन्यवाद यात्रा पर पैदल निकले हुए हैं।

ऊना – अमित शर्मा

कुटलैहड़ से नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा अपनी जीत के बाद लगातार धन्यवाद यात्रा पर पैदल निकले हुए हैं। शनिवार सुबह ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के जोगीपंगा की पैदल यात्रा शुरू की जिसमें दर्जनों समर्थकों ने उनका साथ दिया।

इस दौरान मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए विवेक शर्मा ने जोगीपंगा डेरा में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले विवेक थानाकलां, रायपुर मैदान आदि क्षेत्र के कई गांवों में धन्यवाद यात्रा करते हुए ग्रामीण मतदाताओं का आभार जता चुके हैं।

वहीं वह मां चिंतपूर्णी के दरबार में भी परिवार सहित पैदल यात्रा करके मां का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। इसके बाद भी वह लगातार अपने विस क्षेत्र में गांवों में जा रहे हैं और ग्रामीणों से मिलते हुए उनका धन्यवाद करते जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने विस क्षेत्र के गांव पनोह पहुंचकर युवाओं का आभार जताया और वहां लगाई छबील में भी हिस्सा लेते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की।

इस मौका पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता उनका परिवार है। कुटलैहड़ की जनता ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया है जिसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे। जनता का आभार जताने के लिए वह निकले हैं और वह जनता के बीच जा कर जनता का आभार प्रकट कर रहे हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...