पैरा एथलीट सौरभ ने विदेशी धरती पर बढ़ाया हिमाचल का मान, 5 हजार मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्विट्जरलैंड में चल रही वर्ल्ड पैरा एथलीट ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता की पांच हजार मीटर दौड़ वर्ग में नादौन के सौरभ शर्मा ने गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। सौरभ टी-12 कैटेगरी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

देश भर में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सौरभ का चयन भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम में हुआ था। भारतीय टीम वर्ल्ड पैरा एथलीट ग्रैंड प्रिक्स में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड गई है। इससे पूर्व भी सौरभ ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को काफी मेडल दिलाए हैं।

सौरभ की इस उपलब्धि के बाद उसके परिजनों व चाहने वालों सहित खेल प्रेमियों में प्रसन्नता की लहर है। सौरभ शर्मा मूल रूप से गांव रोपा डाकघर खिआह तहसील व जिला हमीरपुर के निवासी है। सौरभ के पिता प्रदीप शर्मा दुग्ध अभिशीतन केंद्र गगाल नादौन के प्रभारी हैं।

उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 10 जून तक किया जा रहा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल का बेटा विदेश में जाकर देश का नाम रोशन कर रहा है। इस उपलब्धि के बाद वह अपने गांव तथा आस-पास के क्षेत्र में गोल्ड मेडल जीतने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुका है।

सौरभ अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, दिन-रात मेहनत करवाने वाले उसके कोच नरेश सिंह नयाल व हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव और भारतीय पैरालंपिक कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी ललित ठाकुर को देते हैं। सौरभ के पिता ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि सौरभ देश के लिए और अधिक मेडल लेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...