पाइपलाइन बिछाने को लेकर भतीजों ने चाचा को पीटा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल में पाइपलाइन बिछाने को लेकर भतीजों ने चाचा की पिटाई कर दी। मारपीट में चाचा बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण करवाने के बाद आरोपी भतीजों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद हुसैन गांव दुलेरा डाकघर गणेत ने बताया कि उनके भतीजे खैर मोहम्मद और शौकत अली ने पाइपलाइन बिछाने को लेकर उनके साथ मारपीट की। इस कारण उन्हें नाक, कान, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

मारपीट में बुरी तरह घायन होने के बाद मोहम्मद हुसैन को तीसा अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

चंबा में चिकित्सीय टीम ने घायल के विभिन्न टेस्ट किए। जांच करने के बाद चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...