मंडी-पठानकोट NH पर कार व बस की जोरदार टक्कर, 5 लोग जख्मी

--Advertisement--

मंडी-पठानकोट NH पर कार व बस की जोरदार टक्कर, 5 लोग जख्मी

मंडी, 05 मई – अजय सूर्या

नेशनल हाइवे-154 मंडी-पठानकोट पर उरला के तालगहर के पास एक बस और कार की आपस में जोरदार टक्कर होने से कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद नेशनल हाइवे पर करीब डेढ़ घंटा जाम की स्थिति बनी रही।

इस टक्कर में कार में सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को नागरिक अस्पताल पधर पहुंचाया गया। जंहा उनका प्राथमिक इलाज होने के बाद जोनल अस्पताल मंडी रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मंडी से पालमपुर जा रही राम परिवहन की बस पालमपुर की तरफ से मंडी जा रही एक टैक्सी के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से कार में सवार 5 लोगों को चोटे आई है। जिन्हे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसा दोपहर को उस समय हुआ जब मुसलाधार बारिश हो रही थी। हादसा उपमंडल मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर उरला के पास हुआ लेकिन पधर से पुलिस को पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।घायलों की पहचान चालक अमरजीत, मंजीत कौर (37), रणजीत कौर (48), हरजिंदर कौर (18), गुरविंदर सिंह (47) के रूप में हुई है।

डीएसपी पधर दिनेश कुमार के बोल

डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को पधर अस्पताल से मंडी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से जाम को खोलकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी। पुलिस जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...