दलाईलामा ने PM मोदी को चुनाव की जीत पर दी बधाई, पत्र लिखकर भारत के लिए कही ये बड़ी बात

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने लोकसभा के चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को विजेता के रूप में उभरने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में दलाईलामा ने कहा कि भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देखना मुझे प्रशंसा और गर्व से भर देता है।

इन चुनावों ने संकेत दिया है कि भारत के लोग अपने लोकतंत्र को कितना महत्व देते हैं। भारत महान प्राचीन सभ्यताओं में से एक है, जिसकी एक विशिष्ट और मौलिक विशेषता अहिंसा और करुणा रही है और इसे राष्ट्रों के समुदाय में अग्रणी माना जाता है।

दलाईलामा ने कहा कि भारत की हमारी निर्वासित तिब्बती सरकार व तिब्बती समुदाय के लोगों के प्रति निरंतर उदारता और दयालुता के कारण ही हम निर्वासन में शांति और स्वतंत्रता से अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में सक्षम हैं। इसके लिए वह भारत के प्रति अपनी अपार कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

नरेन्द्र मोदी अब एक और नए कार्यकाल की फिर से शुरूआत करने जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने कामना करते हुए कहा है कि वह इस महान राष्ट्र के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने में निरंतर सफलता प्राप्त करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...