‘अपने दम पर वोट मांगे, जमानत जब्त नहीं हुई तो राजनीति छोड़ दूंगी’; कंगना का विक्रमादित्य पर हमला

--Advertisement--

बहन कह अपमानित करते हैं-कंगना, बौद्ध धर्म की ली है शिक्षा-रनौत, पथराव की घटना दु:खद, मैं डरने वाली नहीं -भाजपा प्रत्याशी।

हिमखबर डेस्क

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंदिरों की साफ सफाई वाले बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार किया है। बकौल कंगना चार जून को इस बात का पता चल जाएगा मंदिरों से किस आशीर्वाद मिला और किसको श्राप?

विक्रमादित्य सिंह अपने माता-पिता का नाम लिए बिना अपने दम पर वोट मांगे। अगर जमानत जब्त नहीं हुई तो राजनीति छोड़ दूंगी। बहनों का मान-सम्मान करना सीखें। मैंने अपनी कला का लोहा विश्च भर में मनवाया है।

बहन कह अपमानित करते हैं-कंगना

विक्रमादित्य बड़ी बहन कहते हैं लेकिन अनाप शनाप बयानबाजी भी करते हैं। उनके पिता स्व.वीरभद्र सिंह ने मुझे हिमाचल का हीरा पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह मेरा हौसला बढ़ाते थे।

वीरभद्र अगर आज जिंदा होते तो विक्रमादित्य को जयराम व मुझे से माफी मांगने को कहते। कांग्रेस के पापी लोगों का बेड़ा गर्क होने वाला है। मुख्यमंत्री सुक्खू की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी। चार जून को सुख की सरकार फिल्म पर्दे से उतर जाएगी।

बौद्ध धर्म की ली है शिक्षा-रनौत

कंगना ने कहा कि उन्होंने बौद्ध धर्म की शिक्षा ली है। दलाईलामा से मिलकर आई हूं। उन्होंने विजयी भव का आशीर्वाद दिया है। वह सभी धर्मों का सम्मान करती है।। विरोधी बिना मतलब के हो हल्ला कर इसे मुद्दा बना रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को प्रताड़ित करके सुक्खू क्या साबित करना चाहते हैं। स्पीति की जनता बहुत समझदार है और सब जानती है।

पथराव की घटना दु:खद, मैं डरने वाली नहीं -भाजपा प्रत्याशी

काजा में पथराव की घटना को दुखद बताते हुए कंगना ने कहा कि मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं। कांग्रेस को इस बात का पता चल गया है कि मंडी की सीट हाथ से निकल चुकी है इसलिए सड़क हिंसा करने पर उतारु हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...