पुलिस ने हिला दी नशा माफिया की जड़ें

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में माफिया फंसता जा रहा है तथा इससे नशा माफिय़ा की जड़ें हिल गई हैं। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना फतेहपुर के मुकाम बनाल मे नशा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई।

पुलिस नूरपुर द्वारा नांकाबदी के दौरान सुभाष पुत्र मदन लाल निवासी हाउस न0 678, नूरी मुहल्ला अमृतसर पंजाब के कब्जे से 156 ग्राँम हीरोईन/चिटटा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने बनाल में सुभाष चंद निवासी अमृतसर के कब्जे से 156 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुर मे अभियोग अधीन धारा 21,29 ND&PS Act पंजीकृत कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...