चुवाड़ी में सजा चुनावी मेला

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत भट्टियात की स्वीप टीम द्वारा चुवाड़ी चौगान में चुनावी मेले के आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना व चुनाव को पर्व की तरह मनाना था।

इस मेले में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर मतदान का प्रचार किया और भारत का नक्शा बनाकर एक अनोखा प्रचार किया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

इस मौके पर स्वीप भट्टियात के नोडल अधिकारी डॉ आकाशदीप शर्मा ने बताया कि इस मेले में स्थानीय स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी, हिमालयन पब्लिक स्कूल, किड्स कैम्प स्कूल, प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज के छात्रों ने रैली में हिस्सा लिया।

इस मौके पर एस डी एम भट्टियात श्री पारस अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्वीप टीम व इलेक्शन कानूनगो संजय शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा स्थानीय युवा मतदाताओं को भी सम्मानित किया गया। युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। काहरी स्कूल व प्रियदर्शिनी बीएड कॉलेज के छात्रों बे बहुत ही सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। होबार स्कूल के आकाश द्वारा बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत किया। यूथ आइकॉन लकी द्वारा कार्यक्रम को संगीतमय किया गया।

इसके अलावा मटका तोड़, चेयर रेस, रस्सा कसी गतिविधियां की गई जिसमें सभी युवा मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि महोदय एस डी एम भट्टियात ने सभी लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मतदान के महत्व को समझाया। अंत मे सभी प्रतिभागियों को ए आर ओ व स्वीप नोडल अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में सभी बी एल ओ, आंगनवाड़ी वर्कर, स्कूलों के शिक्षक, स्वीप टीम से बलवान , वरयाम, नीतू, मीनल, मंजू, अंजलि, पंकज सूद व मीडिया नोडल अधिकारी आशीष बहल इत्यादि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...