बलद्वाड़ा के जंगल में लगी भीषण आग, जाइका व वन विभाग की टीम ने पाया काबू

--Advertisement--

सुंदरनगर, 18 मई – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों फायर सीजन यौवन पर है और हर रोज सौ से अधिक घटनाएं सामने आ रही है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के फायर अलर्ट पोर्टल से सेटेलाइट के द्वारा आग लगने की घटनाएं चिन्हित हो रही हैं।

जिला मंडी के बलद्वाड़ा फॉरेस्ट रेंज के तहत बैरकोट जंगल में भीषण आग लगने की सूचना उस वक्त मिली जब शनिवार सुबह ग्राम वन विकास समिति सरोवा की बैठक चल रही थी।

इस दौरान वीएफडीएस के सभी सदस्य एक किलोमीटर पैदल चल कर मौके पर पहुंचे। जाइका वानिकी परियोजना और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता हासिल की।

वन मंडल सुकेत के तहत जाइका प्रोजेक्ट में सेवारत हिमाचल प्रदेश वन सेवा से सेवानिवृत अधिकारी वीपी पठानिया, एसएमएस सुकेत विजय कुमार, वीएफडीएस सरोवा के प्रधान रोशन लाल की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने बताया कि कई घंटों तक मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

बता दें कि फायर सीजन के दौरान आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग और जाइका प्रोजेक्ट की टीम हर वक्त मुस्तैद है। सीपीडी जाइका समीर रस्तोगी ने जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए जाइका और वन विभाग की टीम के कार्यों की सराहना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...