जंगल की आग ने रोका रास्ता, विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर रोकनी पड़ी 2 ट्रेनें

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन पर जाबली रेलवे स्टेशन के समीप आग लगने से यहां पर शिमला की ओर जाने वाली ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। यहां पर रेलवे ट्रैक के साथ ही आग लग गई थी। इसके अलावा शिमला से कालका जा रही एक ट्रेन को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर भी रोका गया।

बता दें कि सोलन में पिछले कुछ दिनों से आग ने भीषण तांडव मचा रखा है। बड़े-बड़े जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं और बेशकीमती वनसंपदा को नुक्सान हुआ है। जंगली जानवरों का जीवन खतरे में पड़ गया है।

आग से क्षेत्र में गर्मी व उमस बढ़ गई है और चारों तरफ धुआं ही धुआं फैला हुआ है। आग से जंगलों के साथ लगती लोगों की मिलकीयत घासनियों में घास भी आग की भेंट चढ़ गया है, जिससे आने वाले गर्मियों के दिनों में पशुओं के लिए चारे का संकट भी बढ़ जाएगा।

जाबली के आसपास आग जंगलों में फैली हुई है। बेकाबू हो चुकी इस आग ने शुक्रवार को भी अपना भीषण रूप दिखाया। यहां से गुजरने वाली रेलवे लाइन के दोनों ओर आग लगी हुई थी, इसके चलते 2 ट्रेनों को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। यहां अभी भी आग लगी है और रेलवे टीम के कर्मी भी मौके पर आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...