रोजगार चाहिए तो 20 मई को आएं आईटीआई ऊना, ये कंपनी लेगी साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आईटीआई ऊना में एस्कॉट्स कुबोटा लिमिटेड फरीदाबाद, हरियाणा द्वारा 20 मई को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल आदि ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

आईटीआई के प्रधानाचार्य ईं. अंशुल भारद्वाज ने बताया कि इसमें केवल युवक अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। कंपनी प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि जो अभ्यर्थी उपरोक्त ट्रेडस में आईटीआई कर चुके हैं या कर रहे हैं और उनकी उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच है, वे कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट अधिकारी ईं. सतीश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं का मूल प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 8 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बायोडाटा (आईटीआई कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी नहीं) साथ लेकर आना अनिवार्य रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...