नगरोटा सूरियां में आबकारी एवं कराधान विभाग की रेड, 18 पेटी बीयर और 74 पेटी अंग्रेजी दारू धरी

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ नगरोटा सूरियां में संयुक्त छापेमारी के बाद एक घर से बड़ी मात्रा में अबैध शराब बरामद की। जिसमें 92 पेटी अबैध शराब की आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा पकड़ी गई।

जिसमें 74 पेटी अंग्रेजी शराब और 18 पेटी बीयर की पाई गई। जिनकी कुल कीमत करीब 6 लाख 36 हजार के करीब बताई जा रही है। मौके पर पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां प्रभारी अविन्दर सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे।

सहायक आयुक्त जोगिंदर शर्मा के बोल

आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त जोगिंदर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगरोटा सूरियां में एक घर में अबैध शराब की सूचना मिली थी। जिस पर विभाग द्वारा यह कारवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर घर के मालिक रमेश चंद पुत्र सरन दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कारवाई नियमानुसार जारी है।

उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने नगरोटा सूरियां में एक बार की भी चैक किया और स्टॉक वेरिएशन होने पर सील कर दिया गया। राज्य कर एंव आबकारी विभाग के राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त प्रीत पाल सिंह ने बताया कि विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...