आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, 17 मई तक ले सकते हैं नाम वापिस

--Advertisement--

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन छह प्रत्याशियों ने भरा नाम

हिमखबर डेस्क

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से छह  प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है अब तक कुल 14 नामांकन भरे जा चुके हैं।

  • मंगलवार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भुवनेश कुमार (49) सुपुत्र हरमोहिन्द्र सिंह, गांव आदर्श नगर पालमपुर, डाकघर एवं तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी,
  • जीवन कुमार (34) सुपुत्र भूरू राम, गांव व डाकघर पाईसा, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा ने अखिल भारतीय परिवार पार्टी,
  • देव राज (71) सुपुत्र जीत राम, गांव बांजनी, डाकघर चायल, तहसील कण्डाघाट, जिला सोलन ने राष्ट्रीय समाज दल,
  • एडवोकेट संजय शर्मा (56) सुपुत्र देस राज शर्मा, गांव समकड़, डाकघर धमेटा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा व
  • संजय कुमार राणा (54) सुपुत्र रतन चन्द राणा, गांव सरी, डाकघर मोलग, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा ने निर्दलीय प्रत्याशी
  • तथा आशीष बुटेल (44) सुपुत्र बृज बिहारी लाल बुटेल, गांव व डाकघर बन्दला टी एस्टेट पालमपुर जिला कांगड़ा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 17 मई तक नामांकन वापिस लेने की तिथि निर्धारित की गई है इसके साथ ही 01 जून को मतदान होगा जबकि चार जून को मतगणना की जाएगी।

धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियोें ने नामांकन दाखिल किया है। अब धर्मशाला उपचुनाव में कुल 5 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दर्ज हुए हैं।

  • मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से सुधीर शर्मा (52) सुपुत्र सन्त राम, गांव व डाकघर रक्कड़, तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा ने भारतीय जनता पार्टी,
  • देवेन्द्र सिंह (51) सुपुत्र साहिब सिंह, वार्ड नम्बर-10, श्याम नगर, डाकघर व तहसील धर्मशाला ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,
  • सुरेश कुमार (62) सुपुत्र प्रेम चन्द, गांव बागड़ी, डाकघर सिद्धबाड़ी, तहसील धर्मशाला ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशियों के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल रहेंगे खुले 

लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते सभी स्वास्थ्य संस्थान खुले रहेंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश गुलेरी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों को खुले रखने के निर्देश दिए है। मतदान के दिन बड़े स्वास्थ्य संस्थान ही नहीं बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुले रहेंगे जिसमे स्टाफ तैनात रहेगा।

मतदान केंद्रों में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक्कत आती है तो उसको तुरंत साथ लगते स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस के माध्यम से लाया जाएगा। सभी एंबुलेंस की मतदान केंद्रों के साथ मैपिंग की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश गुलेरी ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मी मतदान बैलेट पेपर द्वारा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...