राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भरा नामांकन

--Advertisement--

शिमला, 09 मई – नितिश पठानियां

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी सुरेश कुमार ने वीरवार को शिमला में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप के समक्ष अपना नामांकन भर दिया है। देवभूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही है और चार में से एक सीट पर जीत के लिए लोगों से अपील कर रही है।

प्रत्याशी सुरेश कुमार के बोल

शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के पूर्व में रहे सांसदों ने यहां के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। शिमला, सोलन, सिरमौर के अधिकांश क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सरकारें और उनके सांसद रोजगार और महंगाई को लेकर कोई बात नही कर रहे हैं। उन्होंने इस संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर के बोल

वही, इस दौरान राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों बड़े राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस चुनाव में असल मुद्दों की बात नहीं कर रहे हैं। जाति, रंग और नस्ल भेद के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है।

रूमित ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी समान अधिकारों की बात करती है। देव भूमि पार्टी सत्ता में आने पर सभी वर्गों के पिछड़े हुए लोगों को आगे लाने का काम करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...