--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

----Advertisement----

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब नामांकन का दौर शुरू हो गया है। सूबे में मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बाद अब कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब आनंद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सीएम सुक्खू को भी पहुंचना था, लेकिन वह देरी से पहुंचे। इससे पहले ही आनंद शर्मा ने शुभ मूहुर्त के चलते अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बाद में सीएम सुक्खू, राजीव शुक्ला, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित कई अन्य नेता यहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बोल

कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के नामांकन करने के बाद सीएम सुक्खू पहुंचे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सशक्त उम्मीदवार देना चाह रही थी, इसलिए प्रदेश में उनकी ओर से हैवीवेट कैंडिडेट उतारे गये हैं।

कांगड़ा से आनंद शर्मा एक राष्ट्रीय नेता हैं, उन्होंने कहा की पार्टी हाईकमान ने बहुत सोच विचार के बाद आनंद शर्मा को फाइनल किया है, इनका कांग्रेस में 50 साल का करियर हो चुका है, बतौर केंद्रीय मंत्री इन्होंने कांगड़ा को कई तोहफे दिये है, जिसका सीधा लाभ उन्हें इन चुनावों में निश्चित तौर पर मिलेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के बोल

जोरावर स्टेडियम में बाद में आनंद शर्मा ने रैली की और कहा कि चम्बा में भी पासपोर्ट का दफ्तर बनेगा। कांगड़ा में नेशनल इंसिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी INFT उन्होंने बनवाया और पालमपुर में टी बोर्ड का रीजनल हैडक्वार्टर भी खुलवाया था।

प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा की धरती वीरों की धरती है और आज हिमाचल में सबसे ज़्यादा सैनिक कांगड़ा से हैं। आज भाजपा की केंद्र सरकार ने इस वीर भूमि से उन वीरों का भी हक़ छीन लिया है। हम सरकार बनाते ही अग्निवीर योजना को खारिज़ कर देंगे। देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होने देंगे।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here