उपलब्धि: इंग्लैंड में न्यूरो साइंटिस्ट बनीं हिमाचल की डॉ. मधु

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कल्पेश 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन की बेटी इंग्लैंड में न्यूरो साइंटिस्ट बनेगी। बरधयाड़ ग्राम पंचायत में भगवानी गांव की डॉ. मधु कौंडल की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

मधु के पिता पुष्पेंद्र कुमार पूर्व सैनिक हैं। माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। डॉ. मधु का भाई भी इंग्लैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

मधु के पिता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को मधु ने इंग्लैंड में दिमागी बीमारियों पर शोध कर रही एक प्रतिष्ठित संस्था में बतौर न्यूरो साइंटिस्ट पद ग्रहण किया है।

बेटी की प्रारंभिक शिक्षा जीवाणी स्कूल में हुई है, जबकि रैल स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की है। इसके बाद हिमाचल से मधु ने बी- फार्मा लखनऊ और मेरठ से मास्टर डिग्री की। वह कई देशों में दिमागी रोगों पर शोध पत्र प्रस्तुत कर चुकी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...