काजा में कंगना और जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गो बैक के नारे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के काफिले पर लाहौल स्पीति विधानसभा के काजा में पथराव हुआ है। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना गो बैक के नारे लगाए।

जयराम ठाकुर और कंगना लाहौल स्पीति विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर के साथ सोमवार सुबह प्रचार के लिए काजा पहुंचे थे। जैसे की दोनों हेलीकाप्टर में पहुंचे वहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरु कर दी। कंगना गो बैक के नारे लगाए।

काजा में कंगना और जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गो बैक के नारे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव का किया विरोध

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो पथराव कर दिया। इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। कंगना रनौत पहली बार काजा प्रचार करने पहुंची थी। अपने करीब 55 दिन के प्रचार अभियान में वह लाहौल स्पीति नहीं गई हैं।

कंगना ने कुछ वर्ष पहले तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा का एक मीम एक्स पर शेयर किया था। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। बाद में कंगना ने माफी मांग ली थी। पिछले माह ही कंगना मैक्लोडगंज जाकर दलाईलामा से मिली थी और मीम पर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी।

भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

लाहौल स्पीति की 70 प्रतिशत आबादी बौद्ध धर्म को मानने वाली है। लाहौल स्पीति में आने पर विरोध के लिए पहले ही चेताया था। भाजपा ने अपना कार्यक्रम हेलीपैड से करीब 100 मीटर की दूरी पर रखा था। युवा कांग्रेस ने भी प्रशासन से धरना प्रदर्शन करने की अनुमति ली थी।

भाजपा पथराव व नारेबाजी की चुनाव आयोग से शिकायत की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सोची समझी साजिश बताया है। उन्होंने भाजपा के कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस को धरना प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने पर भी सवाल उठाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...