कराटे में शाहपुर के बच्चों ने झटके 10 मेडल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

सोलन के कुमारहट्टी में कराटे फाइट लीग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तीन, चार और पांच में को करवाई गई।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के बच्चों ने भाग लिया इसमें 600 के करीब बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में शाहपुर की टीम ने कोच रिंकू कुमार की अगुआई में हिस्सा लिया।

शाहपुर की टीम कोच रिंकू कुमार ने बताया कि शाहपुर से 10 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें आदित्य राणा ने गोल्ड मेडल, अंशुल शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल, सैम ब्रॉन्ज मेडल, सहर्ष ने ब्रॉन्ज मेडल, अर्पणा शुक्ला ने ब्रॉन्ज मेडल, यदुपी ने ब्रॉन्ज मेडल, सरूष ने ब्रॉन्ज मेडल, सोमाक्षी ब्रॉन्ज मेडल, अग्रता ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस दौरान कोच तानिया ठाकुर भी साथ रही। इस प्रतियोगिता में शाहपुर के खिलाड़ियों ने कुल 10 मेडल जीते।

बता दें कि शाहपुर के निवासी कोच रिंकू कुमार ने ब्लैक बेल्ट हैं और जापान से फोर डिग्री ब्लैक ब्लैक से सम्मानित हैं। वह रिह्लू में बच्चों को कराते की ट्रेनिंग देते हैं। इसके साथ ही वह शाहपुर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग देते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...