शाहपुर: छतड़ी में गाड़ी से 21 पेटी शराब बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

जिला पुलिस ने नशा माफिया पर अपनी पैनी नजर गड़ा रखी है तथा पुलिस की पैनी नजर में माफिया का बचना मुश्किल हो गया है। आचार संहिता में शराब सप्लाई का धंधा काफी फलफूल रहा है।

इसी अभियान के तहत पुलिस थाना शाहपुर की पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान देर शाम छतड़ी में एक वाहन की चेकिंग की तो उसमें 21 पेटी संतरा मार्का देसी शराब वरामद की गई।

आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार पुत्र देवराज गांव व डाकघर सोलदा, तहसील ज्वाली व राजेश कुमार पुत्र देवराज निवासी वीपीओ सोलधा तहसील ज्वाली के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह राणा के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह राणा ने बताया कि छतड़ी में वाहनों की चैकिंग के दौरान एक गाड़ी से 21 पेटी संतरा मार्का देसी शराब वरामद की गई है दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

उंन्होने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि कोई अगर आस पड़ोस में नशा का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...