मंडी लोकसभा से बसपा प्रत्याशी प्रकाश चंद भारद्वाज ने भरा नामांकन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

2-मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन एक उम्मीदवार ने निर्वाचन अधिकारी, मंडी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी, 2-मंडी संसदीय क्षेत्र, अपूर्व देवगन ने देते हुए बताया कि आज प्रकाश चंद भारद्वाज, आयु 65 वर्ष, पुत्र साईं राम, गांव गध्याणी, डाकघर रखोह, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी ने बहुजन समाज पार्टी की ओर से अपना नामांकन पत्र उनके समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अब तक 2-मंडी संसदीय क्षेत्र से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दुसरे दिन 2-मंडी संसदीय क्षेत्र सेे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश चंद भारद्वाज ने निर्वाचन अधिकारी, मंडी को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह व बसपा प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार मौजूद रहे।

बसपा प्रत्याशी प्रकाश चंद भारद्वाज ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ी जरूरत रोजगार की है बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है लेकिन बसपा की प्राथमिकता बेरोजगारी को खत्म करने की है और जनता बसपा को समर्थन दे रही है।

उन्होंने कहा कि बसपा की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे और तेजी से जनसंपर्क कर लोगों को बसपा की नीतियों से अवगत करवाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...