केंद्रीय विद्यालय सैंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

केंद्रीय विद्यालय एन.एच.पी.सी. सैंज (कुल्लू) में दिनांक 08.05.2024 (बुधवार) को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या विनीता परशीरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जलित करके किया, जिसके बाद छात्रों ने देवी सरस्वती का आह्वान किया।

तत्पश्चात प्राचार्या विनीता परशीरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विभिन्न स्तरों पर छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और मेधावी छात्रों को शैक्षणिक, खेल और पाठ्यतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पुरस्कर वितरण के बाद छात्रों ने संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंहमार के निर्देशन में राजस्थानी, हरियाणवी, पहाड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया और प्राथमिक विभाग के गुजराती नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...