पिता जिस स्कूल में बस के ड्राइवर, उसी स्कूल में पढ़कर बेटी ने पाया प्रदेश में टॉप टेन में स्थान

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

न्यू इरा इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा शगुन चंदेल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई दसवीं की परीक्षा में 691 (98.71%) अंक लेकर प्रदेश में नौवा स्थान हासिल किया है।

शगुन भविष्य में अध्यापिका बन कर देश सेवा करना चाहती है। उन्होंने कहा की किसी भी बच्चे का भविष्य बनाने में अध्यापक का सबसे अधिक सहयोग होता है। शगुन ने इसका श्रेय माता – पिता, अध्यापकों और दोस्तों को दिया है।

जानकारी के लिए बता दे कि शगुन के पिता वीरेंद्र चंदेल इसी स्कूल की बस के ड्राइवर हैं और माता रानी देवी समाजसेवी संस्था से जुड़ी हैं।

प्रधानाचार्य के बोल

विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन पगड़ोत्रा ने बताया की विद्यालय का परिणाम 97.33% रहा। विद्यालय की छात्रा अर्जिता चंदेल ने 686 अंक प्राप्त करके दूसरा तथा समृद्धि शर्मा ने 685 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन कंचन सिंह भडवाल ने स्कूल अध्यापकों व बच्चों और उनके माता पिता को शुभकामनाएं व बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...