परिवार का इकलौता लाल, देश पर हुआ कुर्बान, 26 साल की उम्र में पिया शहादत का जाम

--Advertisement--

परिवार का इकलौता लाल,देश पर हुआ कुर्बान, 26 साल की उम्र में पिया शहादत का जाम, देहरा: नौशहरा का जवान मनीष पचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, वो घर का चिराग था, परिवार का इकलौता सहारा था ग्लेशियर में ड्यूटी दे रहा था, सेहरा पहनाने की उमीद में बैठी थी माँ, लेकिन जिस बेटे की उठानी थी डोली, अब तिरंगा में लिपट कर घर आया, मां बेहाल बहनो का बुरा हाल, हर आंख नम हर दिल मे गम।

देहरा – हिमखबर व्यूरो चीफ 

देहरा विधानसभा क्षेत्र के अधीन पंचायत नौशहरा के पंजाब रेजिमेंट के 26 वर्षीय जवान मनीष की ग्लेशियर में हृदय गति रुंकने से दुखद मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार मनीष (26) वर्ष 2017 में पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुआ था।मनीष के पिता मदन लाल लुधियाना ने फैक्ट्री में कार्यरत है। तथा मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था। जिसकी अभी शादी होनी थी।

मनीष मौजूदा समय में ग्लेशियर में कार्यरत था तथा रविवार करीब शाम 6 बजे उंन्होने अपने घर बातचीत की व साढ़े 6 बजे के करीब सीने में तेज दर्द उठा।

सैनिक मनीष को मेडिकल बेस में लेकर गए लेकिन कुछ ही क्षणों में हृदय गति रुकने से दुःखद मृत्यु हो चुकी थी। जहां से मृतक की पार्थिव देह को एयरलिफ्ट कर चंडीगढ़ पहुंचाया गया।

जहां से आज तीसरे दिन सेना की गाड़ी से शाम करीब 4 बजे पार्थिव देह को पैतृक गांव पहुंचाया गया। जैसे ही मृतक की पार्थिव देह घर पहुँची तो हर तरफ चीखोपुकार मचं गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

मनीष अमर रहे वंदे मातरम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। साथ ही अंतिम धाम में सेना की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। ताया के लड़के पंकज राणा ने मुखाग्नि दी।

आपको बता दें कि पकंज राणा भी पुलवामा अटैक में घायल हो गए थे। साथ क्षेत्र के तमाम लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। वहीं स्थानीय पंचायतों के प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...