उचित मूल्य की दुकान पर शातिरों ने किया हाथ साफ, नकदी और खाद्य तेल लेकर हुए रफूचक्कर 

--Advertisement--

उचित मूल्य की दुकान पर शातिरों ने किया हाथ साफ, नकदी और खाद्य तेल लेकर हुए रफूचक्कर 

राजा का तालाब – अनिल शर्मा 

उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बड़ी वतराहन में उचित मूल्य की दुकान पर शातिरों ने नगदी और खाद्य सामान को चुराकर घटना को अंजाम दिया है।शातिरों ने दुकान के शटर को हल्का से उठाकर कुछ नगदी, दाल व खाद्य तेल को चुराया है।

उचित मूल्य की दुकान के संचालक को चोरी का पता मंगलवार सुबह लगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने दुकान के शटर को उठा हुआ देखा। तो उन्होंने दुकान के अंदर जाकर जब सामान की पड़ताल की तो पाया कि वहां से 10 बोतल कड़वा तेल, 10 किलो दाल और लगभग पांच हजार नगदी गायब थी।

ऐसे में उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी रैहन को घटना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस दिशा में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस चौकी प्रभारी पवन गुप्ता के बोल 

रैहन पुलिस चौकी प्रभारी पवन गुप्ता का कहना है कि इस विषय में उनके पास शिकायत आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...